मेष
आज के दिन कार्य में सफलता प्राप्त होगी। थकान का अनुभव करेंगे। व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे।
वृष
आज का दिन बहुत अच्छा है। हर कार्य को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ कर पाएंगे। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।
मिथुन
आज के दिन आप आर्थिक रूप से सजग रहेंगे। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे। तन-मन में स्फूर्ति का आभास होगा।
कर्क
आज के दिन खर्च पर संयम रखें। दिन मध्यम फलदायी है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
सिंह
आज के दिन पीड़ा हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। दिन शुभ फलदायी होगा। वहीं आज आत्मविश्वास भरपूर होगा।
और पढ़ें - नवरात्रों में यह ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
कन्या
आज के दिन क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें।
तुला
आज के दिन नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। संतान और जीवनसाथी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक
आज के दिन मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा।
धनु
आज के दिन विरोधी या उच्च अधिकारियों के साथ विवादों में ना उलझें। संतानों की वजह से मन चिंतित हो सकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी।
मकर
आज के दिन आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी परेशानियों से बच पाएंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
और पढ़ें - ग्रहों के अनुसार इस दिन भारत को मिलेगी कोरोना वायरस से मुक्ति
कुंभ
आज के दिन साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन
आज के दिन प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। बीमार व्यक्तियों की सेहत में सुधार होगा।