ताजा खबरें
  • BJP दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी बधाई, कहा- जनादेश सर माथे पर
  • IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा
  • जीत के बाद दर्शन करने हनुमान मंदिर जाएंगे अरविन्द केजरीवाल
  • दिल्ली में लोकतंत्र की जीत : ममता बनर्जी
  • दिल्ली के रुझानों पर नीतीश ने कहा, जनता मालिक है
  • यह दिल्ली में भाजपा की हार, कांग्रेस की नहीं : पंजाब के मंत्री
  • शिवसेना, एनसीपी ने दिल्ली में आप की जीत को सराहा

जानिए कैसा होगा साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण

Publish Date: 10 Jan, 2020 05:15 PM   |   Pradeep  

10 जनवरी को साल 2020 पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। साल का पहला ग्रहण के बारे में कई लोगो को इसके लाभ हानि के बारे में पता नही है। वही कई लोगो को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि इस चंद्र ग्रहण पर सूतक लगेंगे या नहीं।


दरअसल 10 जनवरी को लगने वाला ग्रहण साल का पहला चंद्रग्रहण है। यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे से भी ज्यादा रहने वाली है। वही ये चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण में चंद्रमा पर ग्रहण नहीं लगता बल्कि इसका बिंब धुंधला हो जाता है। इसी के साथ यह चंद्र ग्रहण दूसरे चंद्र ग्रहण से काफी कमजोर होगा। इस वजह से भारत में इस ग्रहण का असर न के बराबर होगा।


वहीं इस ग्रहण पर सूतक नहीं लगेंगे और मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। धार्णिक जानकारों के अनुसार इस ग्रहण को ग्रहण की कोटि में नही रखा जाता है।  साथ ही धार्मिक कार्य करने की मनाही भी नहीं होगी। 


वही 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा भी है इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन और ग्रहण के बाद दान पुण्य किया जा सकता है। शास्त्रों केअनुसार इस महीने में दान पुण्य का करोड़ों गुना फल मिलता है।